ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं का एक छत के नीचे लोगों को पहुंचाया जाएगा लाभ :रमेश मिश्रा
1-आज से बदलापुर महोत्सव का हुआ आगाज देश के जाने-माने कलाकार महोत्सव में करेंगे शिरकत
2-तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव में प्रदेश सरकार के कई मंत्री साधु संत और महात्मा करेंगे शिरकत
3-प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 501 जोड़ों का कराया जाएगा एक साथ विवाह
जौनपुर बदलापुर तहसील के सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर मे 7, 8 व 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले बदलापुर महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर आयोजन रमेश मिश्रा द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है इस महोत्सव में देश के विभिन्न कोने से अपनी अपनी कला में महारत हासिल किये कलाकार शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारी कलाकारों और अतिथियों के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन 7 नवम्बर को परिसर में 501 जोड़ो की शादी बद्लापुर क्षेत्र के लिए एक मिसाल यादगार साबित होगा। सरकारी उपहार के साथ ही वैवाहिक पंडाल में विद्वान आचार्यगण एक ओर जहाँ मन्त्रोच्चार के बीच विवाह की रस्मे पूरी करेंगे वहीं वर बधू को आशिर्वाद देने के लिए सन्त राजकुमार दास जी महन्थ अयोध्या अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक बापू चिन्मयानंद जी महराज
स्वामी श्री तुलसी महराज जी वृन्दावन अभय चैतन्य फलाहारी मौनी महराज जी गौरीगंज अमेठी सहित सभी सामूहिक जोड़ों को शुभ आशिर्वाद देंगे। शाम पांच बजे से रात दस बजे तक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम अयोजित किया गया है।जिसके मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय विशिष्ट अतिथि प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह राज्य मंत्री खेलकूद गिरीश यादव ऊर्जा राज्य मंत्री सतीश शर्मा होंगे। विधायक ने आगे बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त यूसुफ खान राजस्थान अलवर राजस्थानी लोक कलाकार की प्रस्तुति
राई लोका नृत्य फरवाही लोक नृत्यके साथ जनपद के स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति में
फौजदार सिंह आल्हा सम्राट अनुराग पंडित, संध्या पंडित, वन्दना दुबे, अर्चना तिवारी, विवेक वरदान, सपना शर्मा, शिवम पाण्डेय और अवनीश तिवारी की प्रस्तुति होगी। 8 नवम्बर को होने वाले सांस्कृतिक संध्या के अतिथिगण स्वास्थ्य राज्य मंत्री मनकेश्वर सिंह सिंचाई राज्य मंत्री रामकेश निषाद राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी सांसद वीपी सरोज सांसद एमएलसी विद्यासागर सोनकर रमेश सिंह विधायक शाहगंज और एमएलसी वृजेश सिंह प्रिन्सू सहित तमाम लोग मौजूद होंगे। साथ ही बताया कि बदलापुर के तीन दिवसीय महोत्सव से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा इन तीन दिनों में पूरे जिले के अधिकारी सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर जनता के बीच उपस्थित होंगे यहीं बैठे बैठे उनका काम त्वरित गति से कराया जाएगा। साथ ही सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों को रोजगार देने के लिए इस मेले में काफी संख्या में विभिन्न कंपनियों के लोग पहुंच रहे हैं और वह युवाओं का सीधा साक्षात्कार करते हुए उन्हें उनके कार्यक्षेत्र के हिसाब से रोजगार दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ जो बदलापुर जनता को नहीं मिल रहा है उसे उन तक पहुंचाया जाएगा इन तीन दिनों के महोत्सव का मुख्य देश सरकार द्वारा संचालित जनता को समर्पित तमाम उन योजनाओं को निचले पायदान तक पहुंचाया जाएगा जहां सरकारी मशीनरिया नहीं पहुंच पा रही हैं।
कार्यक्रम में उज्वला गैस, के लाभार्थियों, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास/ शहरी आवास, पीएम स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह, जिला मंत्री सुनील तिवारी, विहिप जिलाध्यक्ष राम सहाय पाण्डेय, संतोष मिश्रा सुग्गू, अम्बुज मिश्रा, आरके उपाध्याय, पवन उपाध्याय, सुरेश चौहान, साहेब लाल चौधरी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे ।

