सरस्वती विद्या मंदिर में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
पीएनबी ने चलाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह
प्रयागराज। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सर्वोदय नगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
समारोह की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र तिवारी ने आए हुए सभी अतिथियों का परिचय कराया तथा उन्हें अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान और परिचय सत्र के पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य अनिल जायसवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके आदर्शों और देशभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। विद्यालय के भैया रुद्र प्रताप सिंह कक्षा एकादश ने भी इस मौके पर एक गौरवपूर्ण अभिव्यक्ति रखी जो “लौह पुरुष” के जीवन का सार रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए जिसमें मंडल प्रमुख संजीत कुमार सिंह (मुख्य अतिथि) एवं अतिथियों ने क्रमशः अपने विचार रखे।
मुख्य प्रबंधक निधि श्रीवास्तव (मुख्य अतिथि), ने कहा कि डिजिटल दौर में सतर्कता ही सुरक्षा है। पूर्व मुख्य प्रबंधक चेतन कुमार (मुख्य अतिथि) ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा और सही मार्गदर्शन की अहम भूमिका है।

