
देश की उपासना न्यूज़
जौनपुर/शाहगंज
पत्रकार- धनन्जय विश्वकर्मा
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी चौराहे से एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर, व अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों /वाछित अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत सरायख्वाजा प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक मय हमराह का0 मुचकुन्द यादव का0 अनुज शुक्ला व म0का0 सरिता सिंह के रवाना शुदा तलाश वाछिंत अभियुक्त दबिश से व मुखबिर खास की सूचना पर एक नफर अभियुक्त विजय कुमार बिन्द पुत्र अच्छेलाल बिन्द निवासी मेहरावा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 26 वर्ष जो सम्बन्धित मु0अ0सं0 122/22 धारा 376 भादवि थाना सरायख्वाजा जौनपुर का वाछिंत अभियुक्त विजय कुमार बिन्द पुत्र अच्छे लाल बिन्द है। जो दिनांक 07.04.22 को समय 06.30 बजे सुबह इटौरी चौराहा थाना सरायख्वाजा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।

