सांसद डॉ. एस.पी. सिंह के निर्देशन में वृद्ध आश्रमों में रूम हीटर वितरण

सांसद डॉ. एस.पी. सिंह के निर्देशन में वृद्ध आश्रमों में रूम हीटर वितरण

लखनऊ (आर एल पाण्डेय)। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डाॅ. एस.पी. सिंह, सांसद के मार्गदर्शन में कड़कती ठंड को देखते हुए बुजुर्गों के लिए एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इस क्रम में संस्था के जनरल मैनेजर हर्षित सिंह एवं डायरेक्टर निकिता सिंह ने राजाजीपुरम स्थित परमार्थ वृद्ध आश्रम तथा सेवार्थ वृद्ध आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को रूम हीटर वितरित किए ।
इस सेवा कार्यक्रम के दौरान परमार्थ वृद्ध आश्रम की इंचार्ज मनोरमा सिंह एवं सेवार्थ वृद्ध आश्रम की इंचार्ज सीमा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने संस्था द्वारा किए गए इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए बुजुर्गों की ओर से आभार व्यक्त किया।
कड़कती ठंड के मौसम में वृद्धजनों की कठिनाइयों को समझते हुए किया गया यह कार्य संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। रूम हीटर पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
इस अवसर पर कहा गया कि लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज की सभी शाखाएं समय-समय पर समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए इस प्रकार के सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करती रही हैं। ठंड के इस मौसम में बुजुर्गों के प्रति संवेदना रखते हुए किए गए ऐसे कार्य समाज को मजबूत बनाते हैं और आने वाली पीढ़ियों में सेवा, सम्मान एवं मानवीय मूल्यों के संस्कार विकसित करते हैं।
डॉ. एस.पी. सिंह ने अपने संदेश में कहा कि वृद्धजनों की सेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार की पहल एक संवेदनशील और संस्कारवान समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *