*सीएसआईआर–राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (NBRI), लखनऊ के सहयोग से गोयल इंस्टीट्यूट में ‘मिशन लाइफ’ जागरूकता कार्यक्रम एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित*
लखनऊ 20 अप्रैल 2026 को गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं संस्थान के इनोवेशन काउंसिल (IIC) के संयुक्त तत्वावधान में सीएसआईआर–राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के सहयोग से ‘मिशन लाइफ जागरूकता कार्यक्रम एवं क्विज प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘एनबीआरआई–पर्यावरण सूचना, जागरूकता, क्षमता निर्माण एवं आजीविका कार्यक्रम (NBRI-EICAP)’ के अंतर्गत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के समर्थन से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. ऋषि अस्थाना तथा सीएसआईआर–राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव (वैज्ञानिक ‘जी’) एवं डॉ. अंजू पटेल (वैज्ञानिक ‘डी’) अपनी टीम के साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, मृदा स्वास्थ्य तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। युवाओं से अपील की कि वे पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें और अपने दैनिक जीवन में सतत एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. ऋषि अस्थाना के नेतृत्व में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास को बढ़ावा देने की शपथ ली।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में वैष्णवी सिन्हा (तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान, साक्षी यादव (तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान तथा वैभव सिंह (प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
अंत में, जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से कंचन भट्ट ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, आयोजन समिति, संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

