सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर टीम को किया रवाना
अयोध्या।जनपद में 22 जुलाई से 8 सितंबर तक 45 दिनों तक चलने वाले खुरपका,मुंहपका टीकाकरण अभियान की शुरुआत सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने किया।इस मौके पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।इस मौके पर सीवीओ डॉक्टर इंद्रदेव ने बताया कि पशुधन को खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए 22 जुलाई से 08 सितम्बर तक 45 दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।बताया कि अभियान के दौरान जिले के 136691 गोवंशीय और 302358 महिष वंशीय पशुओं को निःशुल्क टीके लगाने के लिए चिन्हित किया गया है।इसके लिए 29 टीमें गठित की गई हैं,जो रोस्टर के अनुसार गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी।इस मौके पर उन्होंने सीवीओ डॉ इंद्रदेव के अलावा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुणेंद्र, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शशि,डॉ कमलेश यादव, डॉ रवींद्र , डॉ नीरज गुप्ता व मोबाइल वेटरनरी यूनिट के डॉक्टर मौजूद रहे।

