
बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हर बार की तरह इस बार भी जनपद में शानदार सफलता प्राप्त की है। पिछले कई वर्षों से सेंट एंजेल्स स्कूल के छात्र- छात्राये सीबीएसई की 12वी परीक्षा परिणाम में जनपद टॉपर्स रहे हैं। इस बार भी सीबीएसई कक्षा 12वी के टर्म वन के परीक्षा परिणामों में प्रतीक ने 99 प्रतिशत व आयुष ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद के मेधावियों की सूची में नाम दर्ज कराया है। इनके अतिरिक्त देव ने 95 प्रतिशत, अपेक्षा ने 92 प्रतिशत, अनुज ने 91 प्रतिशत, इति ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में परचम लहराया। विद्यालय के 20 छात्र -छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके नया कीर्तिमान स्थापित किया। सेंट एंजेल्स के छात्र कक्षा 12वी के परिणामों में पिछले 5 वर्षों से लगातार जनपद टॉप करते आ रहे हैं। मेधावी छात्र -छात्राओं को स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने ट्राफी देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राजीव, बबलेश, विशाल, ज्योति, बबीता, गौरव, ममता आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

