सीवर लाइन पाइप बिछाने का कार्य अधूरा होने के चलते सड़कों पर दिखाई दे रहे गड्ढे 

सीवर लाइन पाइप बिछाने का कार्य अधूरा होने के चलते सड़कों पर दिखाई दे रहे गड्ढे

 

स्थानीय लोग व राहगीर हो रहे चोटिल,कार्यदाई संस्थान व विभाग मौन

 

 

 

अयोध्या।शहर के अमानीगंज कालोनी के अलावा शहर के सभी कालोनियों, मुहल्लों, मुख्य मार्गों पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है।देखा जाये तो पिछले कई माह से शहर के वजीरगंज, हैदरगंज, फतेहगंज ओवर ब्रिज से देवकाली तिराहा, शक्तिनगर कालोनी,अश्विनी पुरम कालोनी, रीडगंज तिराहा,गुरु नानक पुरा,बछड़ा सुल्तानपुर,साहबगंज, के अलावा कई प्रमुख मार्गों व मोहल्लों, कालोनियों व प्रमुख मार्गो पर यह गंभीर समस्या

बनी है।इन जगहों पर मुहल्लों व गलियों मे पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे है।जहाँ पर बड़े-बड़े गड्ढे देखे जा सकते हैं।यहां पर रह रहे स्थानीय लोगों व राहगीरों का मानना है की आने वाले बारिश के दिनों में ये गड्ढे काफी कष्टकारी साबित होंगे।परंतु इस गंभीर समस्या पर इससे संबंधित कार्यदाई संस्था व विभाग ध्यान नहीं दे रहे है।देखा जाये तो शहर के कई मुहल्लों,कालोनियों, मार्गो पर सीवर पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल निगम के अलावा विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराई जा रही है।जहां-जहां पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है वहां पर या तो कार्य अधूरा है या फिर उन जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे देखे जा सकते हैं।वही गड्ढे पाटने के नाम पर कुछ मिट्टी आदि संबंधित विभाग या कार्यदाई संस्था द्वारा डाल दी जा रही है।जो हल्की सी बारिश मे और मुसीबत बन रही है।जबकि अभी पूरी बारिश बाकी ही है।इधर से गुजरने वाले राहगीरों तथा स्थानीय लोगों को इस मिट्टी के चलते परेशानियों का सामना करना पड रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने इस मार्ग को वैसे ही छोड़ दिया जिसके चलते बड़े-बड़े गड्ढे हो गए।वही इधर बारिश होने के चलते इस गड्ढे में स्थानीय लोग व राहगीर चोटिल हो रहे है।परंतु इस गंभीर समस्या पर इससे संबंधित विभाग व कार्यदाई संस्था चुप्पी सा

धे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *