सुल्तानपुर। शिवसेना यूबीटी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से सचिन सिंह को जनपद सुल्तानपुर का जिला प्रमुख मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति को जिले में संगठन के विस्तार और युवाओं को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सुल्तानपुर। शिवसेना यूबीटी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से सचिन सिंह को जनपद सुल्तानपुर का जिला प्रमुख मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति को जिले में संगठन के विस्तार और युवाओं को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सचिन सिंह की नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति एवं दिशा-निर्देशों के तहत की गई है। उनके मनोनयन से संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने और जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। सचिन सिंह पूर्व में युवा शिवसेना में महासचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। अपने संगठनात्मक अनुभव के साथ अब वे सुल्तानपुर में संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी निभाएंगे। अपनी नियुक्ति पर सचिन सिंह ने कहा मैं संगठन के नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मेरा लक्ष्य सुल्तानपुर में एक मजबूत, अनुशासित और सक्रिय संगठन खड़ा करना है, जो जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करे। मैं युवाओं को साथ लेकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाऊंगा और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। शिवसेना यूबीटी उत्तर प्रदेश के संपर्क प्रमुख अशोक सूर्यनारायण तिवारी की संस्तुति पर सचिन सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिवारी जी के मार्गदर्शन में सुल्तानपुर में संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की दिशा में प्रभावी पहल की उम्मीद है। नवनियुक्त जिला प्रमुख सचिन सिंह ने विश्वास जताया कि वे संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करेंगे। साथ ही युवाओं, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।

गनापुर में बुढऊ बाबा के उर्स में उमड़े अकीदतमंद, चादरपोशी कर मांगी अमन-चौन की दुआ

हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

मेले, लंगर-ए-आम और कव्वाली की महफिल में जुटे लोग

फोटो न0-04

सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के गनापुर स्थित सुप्रसिद्ध बाबा शहीद मर्द बुढऊ बाबा उर्फ बरगदहिया बाबा की मजार पर गुरुवार को सालाना उर्स अकीदत और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। सुबह से ही मजार पर हिंदू-मुस्लिम अकीदतमंदों की आवाजाही लगी रही।कुरानख्वानी,तकरीर,गुस्ल और चादरपोशी की रस्में अदा की गईं। अकीदतमंदों ने मजार पर हाजिरी लगाकर अमन-चौन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। उर्स के दौरान आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली। शाम को मेले, लंगर-ए-आम और कव्वाली का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। उर्स की तैयारियों को मुकम्मल रूप देने के लिए आयोजक सुजात उल्ला सुजजू पिछले 15 दिनों से दिन-रात जुटे हुए थे।कार्यक्रम में बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, खालिद खान, दरोगा राम विलास यादव, प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर बब्बू, पत्रकार पीर मोहम्मद, पत्रकार सुशील कुमार, बीडीसी जुनैद अहमद, मोनू खान, डॉ. समीम खान, अकलीम, दानिश, वकील अहमद, साकिब, वसीम, राजन, मोनिस, एडवोकेट अनफाल, परवेज और बीडीसी तनवीर आलम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *