सेंट एंजेल्स के विद्यार्थियों ने 10वी में लहराया सफलता का परचम

देश की उपासना न्यूज़

स्कूल के 20 बच्चों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त करके बनाया रिकॉर्ड

बागपत, उत्तर प्रदेश।

पत्रकार  विवेक जैन।

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र -छात्राओं ने हर बार की तरह इस बार भी जनपद में शानदार सफलता प्राप्त की। सीबीएसई की कक्षा 10 के टर्म-1 के परीक्षा परिणाम में नवाज राजपूत ने 99 प्रतिशत, हिमाद्रि ने 99 प्रतिशत, आर्यन ढाका ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद के मेधाविओ की सूची में नाम दर्ज कराया। तेजस ने 95 प्रतिशत, शोर्य ने 95 प्रतिशत, आनिया ने 93 प्रतिशत, भूमि 93 प्रतिशत, नमन ने 91 प्रतिशत, नितिन ने 91 प्रतिशत, उदित ने 91 प्रतिशत, आयुषी 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

स्कूल के 20 छात्र -छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके रिकॉर्ड बनाया। स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी कक्षा-10 व कक्षा-12 की परीक्षा में पिछले कई वर्षों से लगातार जनपद टॉप करते आ रहे हैं। मेधावी छात्र -छात्राओं को स्कूल प्रबंधक अजय गोयल एवं प्रधानाचार्य अमित गुप्ता ने ट्राफी देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बबलेश, राजीव, अनिल, मनोज, अरुण, दीपक, अभिषेक, ज्योति, बबीता, गौरव, सुमित, पवन आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *