सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल, लखनऊ में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क, दुबग्गा के एस.आई. देवेश शाही एवं सुमित मिश्रा, लखनऊ ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक सिग्नल, सड़क संकेत, हेलमेट, सीट बेल्ट, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, गति सीमा एवं अन्य महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी।
अधिकारियों ने विद्यालय की वैनों का निरीक्षण भी किया और चालकों को सभी आवश्यक वाहन दस्तावेज अद्यतन रखने तथा जांच के समय उपलब्ध रखने की सलाह दी। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सभी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया।
विद्यालय ने इस महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के आयोजन के लिए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस, एस.आई. देवेश शाही एवं सुमित मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया।
“आज यातायात नियमों का पालन करें – हर दिन सुरक्षित रहें।”

