सेंसर बेस्ड लाइटों से जगमग होगी नगर पंचायत गोसाईगंज की गलियां

सेंसर बेस्ड लाइटों से जगमग होगी नगर पंचायत गोसाईगंज की गलियां

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।नगर पंचायत गोसाईगंज अब जल्द ही दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा।नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल के अथक प्रयासों से नगर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के मरम्मत कार्य का शुभारंभ हो चुका है।विगत लगभग 6 माह से नगर के विभिन्न वार्डों से विद्युत पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, किन्तु नगर पंचायत में बजट के अभाव, प्रशासनिक फेरबदल आदि कारण से समय रहते कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल द्वारा विद्युत पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु केंद्रीय वित्त आयोग मद से कार्य कराए जाने के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया।प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही नगर पंचायत द्वारा तेजी से कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह के भीतर नगर की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कर चालू कराया जाए, ताकि नगरवासियों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था मिल सके।उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत को ध्यान में रखते हुए नई लगाई जा रही लाइटें सेंसर बेस्ड होंगी, जो अंधेरा होते ही स्वतः जल जाएंगी तथा सूर्योदय होने पर स्वतः बंद हो जाएंगी।इससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथz नगर की विद्युत व्यवस्था भी आधुनिक और सुचारु बनेगी।अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने वार्ड सभासदों के माध्यम से बंद एवं खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की सूची अध्यक्ष कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।इसके साथ ही अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि नगर की अन्य जनसमस्याओं एवं सफाई व्यवस्था को भी प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है। आगामी दिनों में विशेष टीम गठित कर विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु व्यापक अभियान चलाया जाएगा, ताकि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *