सेवा संकल्प अभियान के तहत हटवाया गया जमा कूड़ा, सफाई व्यवस्था हुई दुरुस्त
जयसिंहपुर/सुलतानपुर। सेवा संकल्प एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विकासखंड जयसिंहपुर क्षेत्र में सोमवार को सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। विकासखंड पंचायत सहायक अधिकारी एवं खंड प्रेरक के नेतृत्व में पंचायत कर्मियों के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर लंबे समय से जमा कूड़े-कचरे को हटवाकर सफाई कराई गई।
अभियान के दौरान जयसिंहपुर, बगिया गांव चौराहा, सरतेजपुर हनुमान मंदिर, अजीजपुर मान सरोवर, मूगर बाजार तथा बरौंसा चौराहा से जयसिंहपुर मार्ग सहित कई प्रमुख स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर साफ कराया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही संचारी रोगों के संभावित प्रसार को रोकना रहा। स्वच्छता अभियान में पंचायत सहायक रामजी लाल, खंड प्रेरक देवेंद्र प्रताप सिंह, रवींद्र कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पंचायत कर्मियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। अधिकारियों ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।
मार्ग प्रकाश व्यवस्था होगी और बेहतर, स्काई लिफ्ट वाहन को पालिकाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

