स्कूली वाहनो के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रपत्र तीन दिन में बनवायें-ए0आर0टी0ओ0 हरदोई
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
*हरदोई* सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन/प्रवर्तन ने समस्त स्कूली वाहन स्वामियों, विद्यालय प्रबन्धकों प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि जिन स्कूली वाहनों के प्रपत्र परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण इत्यादि समाप्त हो गया है तीन दिन के अन्दर कराना सुनिश्चित करें। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान यदि उक्त वाहन प्रपत्र परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण इत्यादि वैधता समाप्त संचालित पायी जायेगी, तो उसके विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाये
गी।

