स्कोडा ऑटो इंडिया ने दूसरी पीढ़ी की कोडिएक में कई नए अपडेट्स पेश किए

स्कोडा ऑटो इंडिया ने दूसरी पीढ़ी की कोडिएक में कई नए अपडेट्स पेश किए

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। नई कुशाक की शुरुआत के बाद, स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी दूसरी पीढ़ी की कोडिएक में कई नए अपडेट्स पेश किए हैं। इन संवर्द्धनों के साथ, ब्रांड ने अपने लक्ज़री 4×4 फ्लैगशिप को व्यापक रूप से नया स्वरूप दिया है। साथ ही लक्ज़री, ऐज़ इट शुड बी के अपने दर्शन को और सशक्त किया है। अप्रैल 2025 में भारत में स्पोर्टलाइन और सेलेक्शन एल एंड के ट्रिम्स में लॉन्च की गई कोडिएक को बाद में लाउंज वेरिएंट के साथ और विस्तारित किया गया। अब 2026 में यह तीन अलग-अलग पेशकशों के साथ और अधिक स्पष्ट पहचान के साथ प्रवेश कर रही है।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा 2025 में अपने अब तक के सबसे सफल वर्ष और 2026 की रिकॉर्ड तोड़ पहली तिमाही के बाद, हम अपने फ्लैगशिप कोडिएक को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसे अपडेट कर रहे हैं। 2026 के इन संवर्द्धनों के साथ हमारा उद्देश्य स्पष्ट है अब हर लक्ज़री 4×4 आकांक्षा के लिए एक कोडिएक उपलब्ध है चाहे वह बेहतर पहुँच हो, अधिक स्पोर्टीनेस हो या प्रीमियम परिष्कृतता। ये नए फीचर्स पहले से ही आकर्षक इस मॉडल को और मजबूत बनाते हैं तथा सार्थक और समयानुकूल उत्पाद सुधारों पर हमारे फोकस को दर्शाते हैं। कोडिएक भारत और वैश्विक स्तर पर स्कोडा के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरी है और आज यह वास्तव में ‘लक्ज़री, ऐज़ इट शुड बी’ का प्रतिनिधित्व करती है।

इनमें से प्रत्येक वेरिएंट विशेष ग्राहक आकांक्षाओं बेहतर पहुँच, अधिक स्पोर्टीनेस और बिना किसी समझौते वाली प्रीमियम लक्ज़री को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साथ ही, कोडिएक की परिष्कृतता, बहुउपयोगिता, ऑफ-रोड क्षमता और आकर्षक ऑन-रोड डायनेमिक्स जैसी विशिष्ट खूबियों को भी बरकरार रखा गया है।
कोडिएक लाउंज: लाउंज वेरिएंट वैल्यू, स्पेस और बहुउपयोगिता के उत्कृष्ट संयोजन के साथ कोडिएक रेंज को और अधिक सुलभ बनाता है। इसमें स्टैंडर्ड रूप से 786 लीटर का विशाल बूट स्पेस उपलब्ध है। पाँच-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश की गई कोडिएक लाउंज उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है, जो बेहतरीन वैल्यू के साथ कोडिएक की मूल खूबियों-2.0 टीएसआई इंजन, सात-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन और 4×4 क्षमता को बनाए रखना चाहते हैं। केबिन में ग्रे सूएडिया फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके साथ ही, इसमें कोडिएक की विशिष्ट आरामदायक सुविधाएँ शामिल हैं, जिनमें स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ, शिफ्ट पैडल्स के साथ टू-स्पोक लेदर मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, अतिरिक्त अकॉस्टिक इंसुलेशन, थ्री-ज़ोन क्लाइमेट्रॉनिक क्लाइमेट कंट्रोल और स्टीयरिंग कॉलम पर एर्गाेनॉमिक रूप से स्थित गियर सेलेक्टर सहित कई अन्य फीचर्स शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *