स्नातक मतदाताओं की सुविधा हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित
प्रयागराज। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के निर्वाचन की तिथियां घोषित की जा चुकी है, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपद प्रयागराज का मतदान 23 अक्टूबर को सम्पन्न होगा।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में जनपद के समस्त स्नातक मतदाताओं की सुविधा हेतु निर्वाचन कन्ट्रोल रूम की स्थापना डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय स्थिति संगम सभागार के ऊपरी तल पर की गयी है। जिसका दूरभाष नम्बर 0532-2990378 एवं 0532-2990379 है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पाण्डेय ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन से सम्बन्धित शिकायत/जानकारी के सम्बन्ध में सम्पर्क कर सकता है।

