स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश

जौनपुर। जनपद के निकायों में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) एवं आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट की उपस्थिति में नगरीय निकाय निदेशालय की सहायक निदेशक सविता शुक्ला ने प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में जनपद के सभी निकायों के अधिशासी अधिकारी (EOs), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), डिविजनल अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए चेकलिस्ट और अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के आधार पर स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत चल रहे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान नोडल विशेषज्ञ प्रदीप अग्रहरि ने प्रतिभागियों को स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वार्ड स्तर पर प्रशिक्षण और जन-जागरूकता अभियान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण (Segregation), कम्पोस्टिंग, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था, सीवर व सेप्टिक टैंक की नियमित सफाई, ODF++ मानक और GFC स्टार रेटिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया।
बैठक में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए गए। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी निकाय निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *