ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
हत्या व रंगदारी में वांछित पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, एक फरार
गिरफ्तार बदमाश के पास से तमंचा कारतूस बाइक नगद रुपए बरामद
जौनपुर,04 अगस्त। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार देर रात दो थानों की संयुक्त पुलिस टीम की वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशो से मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ के दौरान बदमाशो और पुलिस के बीच चली गोली में एक बदमाश घायल हो गया वही उसका एक साथी मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा।घायल बदमाश की तलाशी में पुलिस ने एक तमंचा,एक जिन्दा कारतूस,दो खोखा कारतूस,एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा 700 रुपये नगद बरामद किया है।पकड़ा गया बदमाश रंगदारी व हत्या के प्रयास में वांछित था।
पुलिस के अनुसार थाना मड़ियाहूं व सिकरारा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इसी दौरान सर्विलांस टीम के मैसेज पर थाना मड़ियाहूं क्षेत्र के मोकलपुर बाबागंज के पास मोटरसाइकिल पर दो बदमाशों के आने की सूचना मिली।पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोकने का इशारा किया गया लेकिन पुलिस पर फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल सवार दोनो बदमाश भागने लगे।पुलिस ने जबाबी फायरिंग की जिसमे पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।पुलिस की पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम विशाल मिश्रा पुत्र काशिनाश मिश्रा निवासी जलालपुर जौनपुर बताया।तलाशी में उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा कारतूस बाइक व 700 रुपये नगद बरामद किया है।जबकि एक बदमाश नमन सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम पहचान थाना सिकरारा मौके से फरार है जिसकी गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम में लगा दी गई है।
इस संबंध में बुधवार को जानकारी देते हुए
सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश विशाल मिश्रा रंगदारी व हत्या के प्रयास के थाना सिकरारा का वांछित अभियुक्त है।उसके ऊपर बिभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज है।घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

