हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ श्याम सहारा परिवार का 13वां मासिक सकीर्तन, भगवान गणपति जी की वंदना के साथ मासिक सकीर्तन की विधिवत रूप से हुई शुरुआत

हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ श्याम सहारा परिवार का 13वां मासिक सकीर्तन, भगवान गणपति जी की वंदना के साथ मासिक सकीर्तन की विधिवत रूप से हुई शुरुआत

 

भजन गायक सवाई सिंह चौहान, विनय तमोली, हरीश शर्मा, पुनीत पाराशर सुनील सोनी, यश खरादी, खुशी पुजारी, नविका आचार्य, वैष्णवी जोशी, काव्या जोशी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से बाबा श्रीश्याम जी को रिझाया

 

लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) -: कस्बें के मुकंदगढ़ रोड़ रेलवे फाटक स्थित शेखावाटी अंचल के सबसे पुराने मंदिरों में से एक प्राचीन श्याम हनुमान मंदिर द्वारा संचालित श्री श्याम सहारा परिवार का 13वां मासिक सकीर्तन बड़े ही आनंद और हर्ष उल्लास के साथ में संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए श्याम सहारा परिवार के सुरेश बीबीपुरिया ने बताया कि इस बार बाबा श्याम का कीर्तन श्याम प्रेमी मंजू देवी जोशी धर्मपत्नी स्वर्गीय रामकृष्ण जोशी के निज निवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम शेखावाटी के सुप्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा गणेश वंदना के साथ की गई।

श्याम सकीर्तन में मुख्य गायक कलाकार सवाई सिंह चौहान, विनय तमोली, पत्रकार हरीश शर्मा, पुनीत पाराशर सुनील सोनी, यश खरादी, खुशी पुजारी, नविका आचार्य, वैष्णवी जोशी, काव्या जोशी द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम प्रेमियों को नाचने और झूमने पर मजबूर किया। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश जोशी सहित श्याम सहारा परिवार के रमेश कुमावत, चंद्रप्रकाश चेजारा, मुकेश खीचड़, मनोज खींची, अंकुर गोयनका, शंकर लाल सैनी, संजीव खाटूवाला, विनीत बीबीपुरिया, अनिल आचार्य, मयंक गोयनका, सहित नगर के गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहें। सीकर से आए आर्केस्ट्रा पार्टी के ओरगन पर विनोद भाई, ढोलक पर पवन और पेड़ पर प्रदीप भंडारी ने भजन गायक कलाकारों का साथ दिया साथ ही माइक पर घूमर साउंड सर्विस के का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच का संचालन सुरेश बीबीपुरिया ने किया इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति व भक्तगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *