हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।खंडासा थाना क्षेत्र के ओरवा गांव में रविवार को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने लटक रहे ढ़ीले तारों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थाना क्षेत्र की ही डूडी गांव निवासी अशोक कुमार (35) पुत्र रामखेलावन मजदूरी के लिए ओरवा गांव में गए थे। कामकाज के दौरान मकान के बगल लटक रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अशोक कुमार मेहनत मजदूरी से परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाए

गी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *