हाईस्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावियों का होगा सम्मान
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से अयोध्या पब्लिक सेवा संस्थान द्वारा हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। संस्थान की इस पहल को क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धि का अभिनंदन नहीं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। संस्थान द्वारा समय-समय पर शिक्षा, सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, जिनकी क्षेत्र में व्यापक सराहना होती रही है।इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, रामकुमार, डॉ. आर.के. यादव, डॉ. उपकार यादव, ओम प्रकाश दुबे, निखिल श्रीवास्तव, नीति श्रीवास्तव, रत्ना जायसवाल, महेश जायसवाल एवं गौरव जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।संस्थान ने हाईस्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्मान ग्रहण करने की अपील की
है।

