ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के सर्वाधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के मेधावियों ने एक बार फिर अपनी मेधा साबित की है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टॉपटेन लिस्ट में विद्यालय के आठ विद्यार्थियों का नाम है। इसमें हाईस्कूल में 4 और इंटरमीडिएट में 4 विद्यार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट की जिला स्तरीय मेरिट में प्रथम स्थान पर आने वाली आकांक्षा यादव भी इसी विद्यालय की छात्रा है आकांक्षा का नाम प्रदेश स्तरीय मेरिट में सातवें* स्थान पर शुमार है। इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय के कुल पंजीकृत 1730 विद्यार्थियों में में से 1721 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिनमें से 1681विद्यार्थी हुए।इस प्रकार विद्यालय का इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 98% रहा।1391 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
इसी प्रकार हाई स्कूल की परीक्षा में कुल पंजीकृत 1609 विद्यार्थियों में से 1593 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा1591 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।हाई स्कूल का परीक्षाफल 99.87%रहा।इनमे से 1543 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
विद्यालय के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष सिंह* ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई है मेधाववियों का माल्यार्पण कर उन्हें मिष्ठान खिलाया है। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य भोला नाथ सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि मेधावी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सही दिशा में प्रयास करें तो कुछ भी संभव है।

