हाई स्कूल प्रदेश टाप 10 सूची मे आराध्या जायसवाल 9 वें व प्राची पांडे ने 10 वें स्थान पर आकर किया कनौसा कॉन्वेंट का नाम रोशन
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।यूपी बोर्ड इंटर व हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में हाई स्कूल मे कनौसा कान्वेंट स्कूल की दो छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में 9 वें व 10 वें स्थान प्राप्त किया।जिससे कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज का नाम प्रदेश स्तर पर हो गया है। बताते चले हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा
आराध्या जायसवाल ने 96.33% अंक प्राप्त कर प्रदेश में 9 वीं रैंक हासिल कर तथा जिला में टॉपर बनी हैं।आराध्या की इस उपलब्धि से न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है।इसी कॉलेज की ही हाई स्कूल की मेधावी छात्रा प्राची पांडेय 96.17% अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप 10 की सूची में दसवें स्थान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है।इसके अलावा सोहावल क्षेत्र एमएसएस नाज इंटर कॉलेज सुच्चितागंज के अंबिका कसौधन 96.17% ने प्रदेश में टॉप टेन की सूची में दसवें स्थान पर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।इन मेधावी छात्रों के सफलता पर इनके स्कूल और परिवार में जश्न का माहौल तीनों छात्राओं की इस सफलता से उनके स्कूलों और परिवारों में जश्न का माहौल है।शिक्षकों ने इसे मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।बेटियों ने फिर मारी बाजी पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।जिले के शिक्षा जगत में इन मेधावियों की सफलता नई प्रेरणा बनकर उभरी है।इन होनहार छात्राओं ने फिर मारी बाजी पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।जिले के शिक्षा जगत में इन मेधावियों की सफलता नई प्रेरणा बनकर उभरी है। अब सभी की नजरें इन होनहार छात्राओं के भविष्य पर हैं, जो आगे चलकर जिले और प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगी। उनकी सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन कुमार तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम इन मेधावी छात्राओं के कठोर परिश्रम और मेहनत का है इसके साथ ही साथ इस सफलता पर इनके माता-पिता, कॉलेज के प्रबंधक प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों का दे परिश्रम और मेहनत का भी फल है। जिसके चलते अयोध्या जनपद का नाम शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश मे रोशन हो रहा है।

