हाथरस में आयोजित अभाविप के चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में आगरा के कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारियां

हाथरस में आयोजित अभाविप के चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में आगरा के कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारियां

हाल ही में ब्रज की देहरी हाथरस में संपन्न हुए चार दिवसीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ब्रज प्रांत के “प्रांत अभ्यास वर्ग” में ब्रज प्रांत के हर जिले से युवा छात्र तरुणाई एकत्रित हुई, जहाँ कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों के बारे में प्रिशिक्षण दिया गया, अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय समिति से भी वक्ताओं की उपस्थिति रही जिसमे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो छगन भाई पटेल जी,अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान जी, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी जी द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया |
अंतिम दिन में प्रान्त अध्यक्ष प्रो अमित अग्रवाल ने प्रांत, विभाग एवं जिला के प्रमुख दायित्वों की घोषणा की गयी। जिसमें आगरा विभाग से हुई घोषणा निम्न है –
प्रो अमित अग्रवाल प्रांत लेखा समिति सदस्य,विभाग प्रमुख डॉ राजेश लवानिया, जिला प्रमुख मनीष तोमर जी,धीरज सिकरवार को प्रांत सोशल मीडिया संयोजक
मधुसदन को प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक,डॉ शौर्यजीत को प्रांत लेखा समिति सदस्य, मनमोहन सिंह को जी-20 समिट प्रांत समिति सदस्य,मयंक अग्निहोत्री को प्रांत कार्यालय सचिव, अंकित गौतम आगरा विभाग संयोजक,अमन बंसल को आगरा विभाग सह संयोजक,मोहित सिकरवार को जिला संयोजक एवं जिला सह संयोजक अंकित शर्मा जी को बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *