साइबर क्राइम टीम ने पीड़ित को लौटाया 120000/- रुपया

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार श्रीवास्तव
अयोध्या।थाना साइबर क्राइम टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखे से आवेदक से ओटीपी पूछकर साइबर ठगी कर लेने की बात कही गई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 दिन के अन्दर धनराशि होल्ड/लीन कराते हुए तथा सम्बन्धित मार्चेन्ट से वार्ता के क्रम में 120000/- रुपये की धनराशि को वापस कराया गया।पीड़ित को धन वापस करने वाले साइबर टीम में मोहम्मद अरसद प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम,हे0का0 राजकुमार गौड़ थाना साइबर क्राइम,का0 अतुल कुमार यादव थाना साइबर क्राइम,
म0का0 मनीषा मौर्या थाना साइबर क्राइम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *