ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (INO) द्वारा नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी (NIN), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से रविवार, 12 मार्च 2023 को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक International Webinar आयोजित किया जा रहा है। जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग INO के फेसबुक पेज पर होगी। वेबिनार का मुख्य विषय है – “Women’s Leadership for Health and Wellness ” ( स्वास्थ्य व कल्याण में महिलाओ का नेतृत्व)। वेबिनार में मुख्य अतिथि मीनाक्षी लेखी, विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार रहेगी। साथ ही देश विदेश से प्रख्यात महिलाएं स्वास्थ नेतृत्व पर अपने विचार रखेगी।लखनऊ से मुख्य वक्ता भाजपा नेत्री अपर्णा यादव रहेंगी। एलके रॉय प्रदेश महासचिव,मंच संचालन कृष्ण दत्त मिश्र योगाचार्य अवध जोन प्रभारी, आई एन ओ राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से अनंत बिरादर रहेंगे।

