जौनपुर समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक डिंपल यादव और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने शनिवार को जौनपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। दोनों ने मड़ियाहूं में सपा प्रत्याशी सुषमा पटेल और मछलीशहर में डा. रागिनी सोनकर के पक्ष में चुनावी सभा कर जनता से आशीर्वाद मांगा।
इस दौरान डिंपल यादव ने जहां समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अच्छे दिन के सपने दिखाए, वहीं जया बच्चन ने कहा कि डिंपल प्रदेश की छोटी बहू हैं और मैं बड़ी। हमें बहुत अच्छा लग रहा है जब हम तीन बहुएं एक मंच आ गए हैं।
उन्होंने युवाओं की तरफ हाथ उठाकर कहा कि भाभी-भाभी का नारा ही लगाएंगे या सम्मान के लिए कुछ करेंगे भी। आपका हक बनता है कि देवर लोग हम सबके लिए कुछ करें। आपलोग इस चुनाव में भाजपा की सरकार उखाड़ कर फेंक दें। इसके लिए सात मार्च को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें।

