15 अगस्त सहित अन्य पर्वो को सकुशल सम्पन्न कराना प्रमुख प्राथमिकता – अनिल प्रकाश सिंह
फोटो पीपी साइज
अयोध्या।आगामी श्रावण मास मेला,रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के दौरान अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी ने व्यापक रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक कैंट रेलवे स्टेशन अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि राम मंदिर, सावन मेला,15 अगस्त,रक्षा बंधन,श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान अयोध्या कैण्ट, अयोध्या धाम जंक्शन एवं रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं व रेल यात्रियों की काफी संख्या में भीड़ सामान्य की अपेक्षा अत्यधिक रहती है।बताया कि जिसके चलते मुख्यालय से अधिक सुरक्षा कर्मियों की मांग की गई है।बताया कि उन्होंने मुख्यालय से 2 दर्जन उप निरीक्षक,150 हेड कांस्टेबल,2दर्जन मुख्य आरक्षी महिला,2 प्लाटून पीएसी,बीडीएस,ए एस चेक टीम,हैंड सेट व डाग स्क्वायड टीम की मांग की गई है।जिससे आने वाले पर्व व त्यौहार में इन स्टेशनों की संवेदनशीलता को देखते हुए जीआरपी पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जा सके।जिससे रेल यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे।वही स्टेशन परिसर,ट्रेनों मे जहर खुरानी, जेबकतरों, चोरी, लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों पर विशेष नजर रखी जा सके।बताया कि आने वाले दिनों मे असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, पार्किंग एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन निगरानी की जाएगी।वही सीसीटीवी कैमरों की सतत मॉनिटरिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, डॉग स्क्वॉड एवं बम निरोधक दस्तों की सक्रियता बढ़ाने के साथ यात्रियों को जागरूक भी किया जाएगा।भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा।

