16 माह बाद रामलला का दर्शन कर महंत नृत्य गोपाल दास ने मंदिर निर्माण के कार्यों का भी किया निरीक्षण 

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष मणिराम दास छावनी पीठाधीश्वर महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने रविवार को तकरीबन 16 माह बाद श्रीराम जन्मभूमि पहुंच दर्शन-पूजन किया।सूत्र के मुताबिक इसके बाद उन्होंने मंदिर निर्माण हेतु किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया।उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रहते यह असंभव कार्य संभव हो रहा है।इस मौके पर उन्होने कहा कि यहाँ पर कुशल इंजीनियरों के मार्गदर्शन में तीव्रता से कार्य हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि दो वर्षों के उपरांत श्रीराम लला अपने गर्भ गृह में अवश्य विराजमान हो जाएंगे। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने कहा मैं सदैव कहता रहा की देश और प्रदेश की बागडोर कुशल और कर्मठ हाथों में है यानी मोदी और योगी के रहते ही मंदिर निर्माण की समस्या का समाधान हो जाएगा जो सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हो भी गया। उन्होंने कहा लक्ष्य अगर पवित्र और धर्म संगत हो तो स्वयं परमात्मा सहयोग करते हैं। यहां तो स्वयं परमात्मा विराजमान होने वाले हैं।नृत्य गोपाल दास ने कहा केंद्र और राज्य की सरकार समाज हित में लगातार कार्य कर रही है।काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से संपूर्ण देश में मोदी जी के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ लोग हर्षित हैंं।इस दौरान छावनी ट्रस्ट सचिव कृपालु राम दास पंजाबी बाबा ट्रस्ट सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, संत जानकी दास, शरद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *