21 सितंबर तक टली सीलिंग या बुलडोजर की कार्यवाही, आवास विकास पर चल रहा धरना समाप्त

21 सितंबर तक टली सीलिंग या बुलडोजर की कार्यवाही, आवास विकास पर चल रहा धरना समाप्त

मेरठ। नोटिस और सीलिंग की कार्यवाही के विरोध में बृहस्पतिवार की सुबह से आवास विकास ऑफिस के बाहर शुरू हुआ नर्सिंग होम संचालकों और व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना अधिकारियों से बैठक के बाद समाप्त हो गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई तक आवास विकास परिषद नर्सिंग होम्स के खिलाफ नोटिस या सीलिंग की कार्यवाही नहीं करेगा।

दरअसल, शास्त्रीनगर स्थित 21 नर्सिंग होम्स पर आवास विकास परिषद द्वारा की जा रही नोटिस और सीलिंग की कार्यवाही के विरोध में बृहस्पतिवार की सुबह को नर्सिंग होम संचालकों ने किसान संगठनों और स्थानीय व्यापारियों के साथ आवास विकास ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दे दिया था।

इसके बाद उप आवास आयुक्त अनिल सिंह, अधीक्षण अभियंता राहुल यादव, एडीएम सिटी बृजेश सिंह और एसपी सिटी विनायक भोंसले के साथ धरनारत लोगों की एक कमरे में वार्ता हुई। जिसमें फैसला हुआ कि 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तक आवास विकास द्वारा किसी नर्सिंग होम के खिलाफ सीलिंग या नोटिस की कार्यवाही नहीं की जाएगी। इसके बाद नर्सिंग होम संचालकों और व्यापारियों ने अपना धरना समाप्त कर दि

या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *