24 घंटो के अंदर रुदौली व कोतवाली अयोध्या थाना क्षेत्र में देखते – देखते कार व आटो बना आग का गोला

24 घंटो के अंदर रुदौली व कोतवाली अयोध्या थाना क्षेत्र में देखते – देखते कार व आटो बना आग का गोला

बाल बाल बचे कार व आटो सवार

अयोध्या।तेज धूप तथा भीषण गर्मी में वाहनों में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई है।24 घंटे के अंदर दो थाना क्षेत्र में देखने को मिली।पहली घटना बीती रात थाना रुदौली क्षेत्र के गोरखपुर लखनऊ हाईवे पर स्थित रोजा गांव ओवर ब्रिज पर एक कार देखते देखते आग का गोला बनकर धूँ धूँ करके जलने लगी।बताते चलें इस कार में सवार चार श्रद्धालु राम नगरी से दर्शन पूजन कर अपने घर वापस जा रहे थे।हालांकि कार में सवार सभी लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।बताया जा रहा है कि कार में चालक सहित चार लोग सवार थे।घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।मौके पर पुलिस बल मौजूद रही तथा राहत एवं बचाव कार्य किया।जबकि दूसरी अन्य हादसा कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के लता चौक पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया।अयोध्या धाम के लता चौक के पास नयाघाट क्षेत्र में श्रदालुओ से भरी एक सीएनजी ऑटो रिक्शा देखते अचानक आग का गोला बन गया। देखते ही देखते ऑटो धू-धू कर जलने लगा।मौके पर लता चौक तथा आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई।ऑटो में उस समय पांच यात्री सवार थे।सीएनजी आटों मे आग लगते ही सभी यात्रियों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ,लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।घटना के बाद लता मंगेशकर चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाला।अयोध्या कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरे वाहन से रवाना कर दिया गया।विशेषज्ञों की माने कि गर्मी के दिनों में डीजल, पेट्रोल व सीएनजी टंकी को फुल न करे।बीच-बीच में टंकी को एक बार खोल भी ले और कोशिश यह करें गाड़ियों को धूप में ना खड़ी कर छांव में खड़ी करें।क्योंकि गर्मी के दिनों में विशेषज्ञों का मानना है कि गैस बन जाती है। इन वाहनों की टंकियां में जब गैस भर जाती है और निकालने की जगह ना पाए हुए खासकर गर्मी के दिनों में आए दिन इस तरह के हाथ से होते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *