*25 दिसम्बर को मण्डल के माध्यमिक विद्यालयों में मनाई जाएगी भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती*
लखनऊ 18 दिसम्बर 2025
25 दिसम्बर 2025 को “भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी” की जयन्ती /जन्म शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम के आयोजन के साथ मनाया जाएगा
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेंद्र देव की ओर से लखनऊ मण्डल के सभी छे जिलों (लखनऊ,हरदोई,सीतापुर,लखीमपुर खीरी, रायबरेली, उन्नाव ) के माध्यमिक विद्यालयों में जयन्ती को उल्लासपूर्ण ढंग से मनाने के विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों के मध्य “भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी एवं सुशासन” विषय पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता (अधिकतम एक हज़ार शब्द सीमा के अन्तर्गत) का आयोजन कराया जाएगा,
●युवा छात्र छात्राओं के मध्य भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन और उनकी प्रमुख कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा
●संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिताएं क्रमशः तीन स्तरों (स्कूल,तहसील व जनपद) पर आयोजित की जाएंगी
*पुरस्कार*
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में –
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को रुपये 5000 (पांच हज़ार)
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को रुपये 3000 (तीन हज़ार)
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को रुपये 2000 (दो हज़ार) की पुरस्कार धनराशि व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा
●जनपद स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को रुपये 10000 (दस हज़ार)
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को रुपये 5000 (पांच हज़ार)
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को रुपये 2500 (दो हज़ार पांच सौ) की पुरस्कार धनराशि व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा
● संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के समयबद्ध आयोजन के लिए लखनऊ मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है
– *डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल* 🌹🙏🏻🙏🏻🌹

