26 नवम्बर को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की महारैली लखनऊ में 

26 नवम्बर को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की महारैली लखनऊ में
प्रयागराज। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना के सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के आह्वान पर इस वर्ष संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर को लखनऊ में महारैली का आयोजन किया गया है। आने वाले पचास दिनों तक पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ समर्थकों बैठना नहीं है।
पूर्व जिला प्रभारी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बताया कि जो समाज अपना इतिहास नहीं जानता वो समाज अपना इतिहास नहीं बना सकता। शूद्र और अति शूद्रों को 6743 जातियों में बंटा गया है। सभी जाति की अपनी उपजातियों का अपना अपना इतिहास है। देश का हुक्मरान और शासक बनने के लिए बहुजन समाज को अपना गौरवशाली इतिहास पढ़ना पड़ेगा। बहुजन समाज जिस दिन अपना इतिहास जान जाएगा उसी दिन से देश से अंधविश्वास पाखण्ड और कुरीतियों का सफाया हो जाएगा।
आईपी रामबृज ने आगे बताया कि सन्त गुरु रैदास महाराज की अलौकिक शक्तियां, चिराग पूरी दुनियां में जलती रहे तो सत्ता के दौरान उनकी वाणी को मानस करना होगा। मंगूराम, अछूतानंद, रमापति, बांके, उदइया और ऊधम सिंह भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी शहीदों के त्याग बलिदान संघर्ष को ऐतिहासिक रूप से प्रतिस्थापित करके जिन्दा करना होगा। सन्त रैदास जी का मानवतावादी बेगमपुरा राज्य बनाने हेतु आपसी भाईचारा बनाकर जहां कोई ऊंच नीच के बीच और गरीबी अमीरी के बीच खाई न हो ऐसे मानवतावादी बेगमपुरा राज्य बनाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *