(3)गोण्डा के नए एसपी अभिषेक झा का सख्त फरमान: हर फरियादी को मिलेगी शिकायत की रिसीविंग, थाने के नहीं लगाने होंगे चक्कर

(3)गोण्डा के नए एसपी अभिषेक झा का सख्त फरमान: हर फरियादी को मिलेगी शिकायत की रिसीविंग, थाने के नहीं लगाने होंगे चक्कर
:-आईजीआरएस की रैंकिंग 88 से 95% ले जाने का लक्ष्य, जबरन ओटीपी लेकर शिकायत बंद करने पर होगी कार्रवाई
गोण्डा 29 अगस्त। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कार्यभार संभालते ही पुलिसिंग का रोडमैप स्पष्ट कर दिया। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने अपनी तीन प्राथमिकताएं गिनाईं।
एसपी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी जनसुनवाई है। सभी कार्यदिवसों में समय से‌ जनसुनवाई होगी और शिकायतों का यथासंभव शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। दूसरी प्राथमिकता अपराध नियंत्रण एवं अपराध की रोकथाम और तीसरी प्राथमिकता शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *