31 मई को सामूहिक स्वच्छता का कीर्तिमान स्थापित करने के लिए महापौर कर रहे पदयात्रा

31 मई को सामूहिक स्वच्छता का कीर्तिमान स्थापित करने के लिए महापौर कर रहे पदयात्रा

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या। मंगलवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नियावां से रिकाबगंज हनुमानगढ़ी तक पदयात्रा निकालकर लोगों का आह्वान किया कि आगामी 31 मई को सुबह 7:00 बजे घर से निकलें और महज आधा घंटा सफाई कर सामूहिक स्वच्छता का कीर्तिमान स्थापित करें। इस दौरान जगह-जगह स्टिकर लगाकर आमजन स्वच्छता के महाअभियान ‘एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर वार’ में सहभागिता का संदेश दिया गया।
पदयात्रा के दौरान महापौर ने लोगों के घरों पर दस्तक दी और कहा कि स्वच्छता समय की मांग है। सफाई के मामले में नगर को देश के टॉप टेन महानगरों में लाने में जन-जन की भागीदारी आवश्यक है। पदयात्रा में शामिल अपर नगर आयुक्त श्री भारत ने लोगों से कहा कि 31 मई को अपने घरों के आसपास महज आधा घंटा सफाई करने से नगर को साफ-सुथरा बनाने की प्रेरणा भी मिलेगी। महापौर ने रिकाबगंज हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर नगर में खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस दौरान जनसमस्याओं का भी निदान कराया।नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि एक घंटे चली पदयात्रा में ध्वनि विस्तारक यंत्रों से सूचना भी प्रसारित की गई और अभियान में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की भी जानकारी दी गई।पदयात्रा में वरिष्ठ पार्षद अनिल सिंह, विशाल पाल, गरिमा मौर्य, अर्जुन यादव सोमू, अजय पांडेय, पूर्व पार्षद बुद्धिपाल प्रजापति,सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह बंटी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, चेतन गुप्त, सुबोध चतुर्वेदी, सतीश पांडे, काजल पाठक, प्रेमप्रकाश मिश्र, आशीष कौर, रीना सिंह, रुचिरा सिंह, विपनेश पांडेय, इंद्रप्रीत सिंह, मीना यादव, शशिकला, आलोक सिंह राना, श्रीनिवास शास्त्री, योगाचार्य हिमांशु त्रिपाठी, नरेंद्र मिश्र आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *