‘ तुम न पढ़ोगे कौन पढ़ेगा फूलों से सुरभित गायन को तुम न सुनोगे कौन सुनेगा’

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। सानिध्य बुक्स दिल्ली के तत्वावधान में वरिष्ठ रचनाकार अतुल कुमार सिंह ‘ अतुल जी’ के प्रकाशित काव्य संग्रह ‘ सुधियों के साए’ के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह स्मृति मंगलम वीणापाणी शताब्दी सम्मान समारोह का आयोजन रेग्नेंट होटल निराला नगर लखनऊ के सभागार में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति श्री सुभाष विद्यार्थी जी उच्च न्यायालय लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ राग भैरवी में निबद्ध सरस्वती वंदना से गायिका शक्ति श्रीवास्तव द्वारा किया गया। तत्पश्चात शास्त्रीय नृत्यांगना गिन्नी सहगल द्वारा सरस्वती वंदना पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का स्वागत सानिध्य बुक्स दिल्ली के प्रकाशक ललित कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विधाओं के 12 क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। जिनमें आध्यात्मिक के क्षेत्र से स्वामी तत्वज्ञानानंद सरस्वती जी व स्वामी प्रपन्नाचार्य जी, शिक्षा के क्षेत्र से प्रोफेसर शीला मिश्रा और संजय मणि मोहन सिंह, न्याय के क्षेत्र से न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार मिश्रा, न्यायमूर्ति राघवेंद्र कुमार,न्यायमूर्ति अशोक कुमार, सुधांशु श्रीवास्तव और शशि प्रकाश सिंह,शौर्य के क्षेत्र में मेजर जनरल अजय कुमार चतुर्वेदी, अतुल पूर्व पुलिस महानिदेशक, डॉ अरविंद चतुर्वेदी आईपीएस, प्रदीप कुमार मिश्रा पीपीएस, संपादन के क्षेत्र से डॉक्टर पवन पुत्र बादल राष्ट्र धर्म, दयानंद पांडेय सहारा दैनिक कहानी संग्रह, डॉ अनीता श्रीवास्तव रेवांत पत्रिका, पूर्णिमा बर्मन वेब पत्रिका, विजय शंकर चतुर्वेदी विन्ध्य न्यूज़ नेटवर्क, डॉ राम बहादुर मिसिर हिंदी अवधी शब्दकोश अवध ज्योति पत्रिका, साहित्य के क्षेत्र से डॉ राम कठिन सिंह कथाकार, महेंद्र भीष्म कथाकार,साहित्य भूषण शिवाकांत मिश्रा विद्रोही कवि, के सरन कथाकार, चंद्रशेखर वर्मा शायर, नेहा वर्तिका प्रवासी कवि स्विट्जरलैंड, नीरजा शुक्ला प्रवासी कवि कनाडा, डॉक्टर सुल्तान शकिर हाशमी फिल्म निर्माण व निर्देशन, डॉक्टर नितिन कुमार मिश्रा नाट्य निर्देशक, ललित सिंह पोखरिया गायन के क्षेत्र से,जोया पार्श्व गायिका फिल्म, शक्ति श्रीवास्तव आकाशवाणी और दूरदर्शन,नृत्य के क्षेत्र से गिन्नी सहगल, कार्टून के क्षेत्र हरि मोहन बाजपेई माधव राष्ट्रीय सहारा, उद्घोषणा के क्षेत्र से विनीता मिश्रा एवं पंडित नारायण दत्त पाठक को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कवि ने अपनी बात रखते हुए कविता का पाठ किया ‘ तुम न पढ़ोगे कौन पढ़ेगा फूलों से सुरभित गायन को तुम न सुनोगे कौन सुनेगा’ कवि की रचना का सस्वर पाठ शक्ति श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इसके बाद देश रतन सिंह, डॉक्टर अनिल मिश्रा, डॉक्टर सुरेश अवस्थी, डॉक्टर चंद्रपाल शर्मा, सोम ठाकुर , उदय प्रताप सिंह और प्रोफेसर सूर्य प्रसाद दीक्षित एवं मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने अपना संबोधन दिया और अंत में कुंवर साहब की पुत्री द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *