5 जनवरी तक इंटर तक स्कूल कॉलेज बंद
अयोध्या।ठंड को देखते हुए योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी इंटर तक के स्कूल कॉलेज 5 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।वहीं इसी कड़ी में अयोध्या जिले मे इस आदेश के तहत इंटर तक के सभी बोर्डो के स्कूल कॉलेज 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।इस बात की जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन कुमार तिवारी ने बताया कि यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिया गया है।उन्होंने सभी बोर्डो के कॉलेज के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य को स्पष्ट निर्देश दिया है कि 5 जनवरी तक इंटर तक के शिक्षण कार्य बंद रखें अगर कोई भी आदेश की अवहेलना करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

