50 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आज  टीईटी परीक्षा

अयोध्या। (अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर तहसील संवाददाता)जिलाधिकारी  नितीश कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को पूर्वान्हन 10 से 12ः30 बजे तक (प्राथमिक स्तर) तथा अपरान्ह 2ः30 बजे से 5ः30 बजे तक (उच्च प्राथमिक स्तर) दो पालियों में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का आयोजन जनपद के निर्धारित 50 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें  प्रथम पाली में 27205 व द्वितीय पाली में 19441 कुल 46646 अभ्यर्थी सम्मिलित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की अच्छी से चेकिंग हुई तथा परीक्षार्थियों के पास फोटोयुक्त प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र/अंक तथा काले बाल प्वाइंट पेन के साथ प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई।इस मौके कोई भी अवांछनीय सामाग्री किसी भी दशा में कोई भी परीक्षा केन्द्र के अंदर न ले जा सके। परीक्षा केन्द्रों पर सभी अभ्यर्थी समय से पहुंचकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर  और परीक्षा व कोविड सम्बंधी समस्त निर्देशो का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चत किया।प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर बच्चों के मोबाइल आदि जमा करने की समुचित व्यवस्था परीक्षा केन्द्र संस्थापक सुनिश्चित किया गया। परीक्षा को पूर्ण रूप से पारदर्शी ढंग से परीक्षा को सम्पन्न कराने वे उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।वही इसी कडी़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार का लापरवाही नही होने दिया, निर्देशों का अक्षरशः से पालन हों।सभी जगह पुलिस कर्मी व अन्य कर्मचारी चेकिंग, टेस्टिंग में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *