80 फीसदी से अधिक मतदान के लिए चलायें विशेष जागरूकता अभियान

अयोध्या। (सरवन कुमार नगर संवाददाता)अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त अर्बर नवदीप रिनवा ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में 80 फीसदी से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने के लिए विशेष जागरूकता अभियान जनपद स्तर पर चलाये जाने के लिए मण्डल के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियो को दिये है।मण्डलयुक्त ने मतदाता जागरूकता अभियान के लिए जिले के सभी प्रधान, पूर्व प्रधान, एएनएम, आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कोटेदार को अपना योगदान करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 उप्र में सात चरणों में संपन्न होगा। पंचम चरण में 27 फरवरी 2022 को मण्डल के जनपद अयोध्या, अमेठी, बाराबंकी व सुल्तानपुर में व छवां चरण में जनपद अम्बेडकर नगर में दिनांक 03 मार्च 2022 को मतदान होगा। उक्त निर्वाचन के तहल जनपदों में 80 फीसदी से अधिक मतदान हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाये, जिसमें चरणबद्ध रूप से तहसील व ब्लाक स्तर पर स्वयंसेवी भी तैयार किए जाय, जो तहसील व ब्लाक स्तर में मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में विशेष प्रयास करे। लक्ष्य को पाने के लिए सभी सरकारी व निजी क्षेत्र के विद्यालयों के जरिए भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाए। इन विद्यालयों में मतदाता जागरूकता विषयक विविध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाए। विद्यालयों के जरिए बड़े पैमाने पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने प्रधान, पूर्व प्रधान, एएनएम, आश कार्यकत्री, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, कोटेदार से अपेक्षा करते हुए कहा कि अपने क्षेत्रों में प्रत्येक मतदाता को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में अधिक से अधिक निष्पक्ष, भयमुक्त व बगैर किसी प्रलोभन के मतदान करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित करें। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस पुनीत कार्य में सहयोग देकर अपने क्षेत्र में आम जनमानस को मतदान करने हेतु जागरूक, प्रेरित करके अपना महत्व योगदान सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *