शहर के अलग-अलग जगहों पर पुलिस द्वारा मारे गये छापे में भारी मात्रा में मिली नकली रिफाइंड 

शहर के अलग-अलग जगहों पर पुलिस द्वारा मारे गये छापे में भारी मात्रा में मिली नकली रिफाइंड

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या।शहर में नामी ब्रांड फॉर्च्यून रिफाइंड ऑयल के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।पुलिस ने दो जगहों कार्यवाही करते हुए परिक्रमा मार्ग तथा केवटहिया वजीरगंज मे छापा मारकर भारी संख्या में कई पेटी डुप्लीकेट रिफाइंड ऑयल बरामद किया है।जैसे ही यह खबर आग की तरह देर शाम शहर में फैली लोगों के पैरों से जमीन खिसक गई।शहर वासियों का कहना था कि यह तो उनके स्वास्थ्य से एक प्रकार का खिलवाड़ हो रहा है।बताते चले कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब अदानी विल्मर लिमिटेड (फॉर्च्यून कंपनी) के सेल्स मैनेजर गिरजा शंकर यादव ने बाजार में नकली प्रोडक्ट बिकने की शिकायत कोतवाली नगर पुलिस से की थी।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर में तैनात निरीक्षक मोहम्मद सोहेल खान, उ0नि0 धर्मेंद कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक आदर्श विक्रम सिंह, उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह,उप निरीक्षक शेषनाथ सिंह, महिला उपनिरीक्षक किरण पाल, महिला उप निरीक्षक सुरुचि हेड कांस्टेबल रविंद यादव,कांस्टेबल संजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल कृपा शंकर यादव, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव,हेड कांस्टेबल मुनेश्वर दयाल, कांस्टेबल राजा मुशर्रफ, कांस्टेबल संजय कुमार यादव, महिला कांस्टेबल दिव्या तिवारी व महिला कांस्टेबल सूमी दास के साथ मेसर्स सुमित्रा किराना मार्ट जिसके मालिक मनोज कुमार गुप्ता पुत्र मिश्रीलाल गुप्ता निवासी बेनीगंज परिक्रमा मार्ग थाना कोतवाली नगर मे जाकर माल चैक किया गया, तो उक्त दुकान पर अडानी कम्पनी का फोर्च्यून रिफाइंड सोया आयल कि (4) कार्टून मे कुल 78 पीस (01kg) का नकली पाया गया।इस मौके पर मौजूद (4) कार्टून मे 78 पीस, जिसे दो बोरियो के अन्दर प्रत्येक मे 37-37 पैकेट सील मोहर किए गए।एक कार्टून में 04 पैकेट वास्ते नमूना सील सर्व मोहर कर नमूना मोहर तैयार किया गया।मौके पर मौजूद दुकानदार मनोज कुमार गुप्ता से उक्त फर्चुन रिफाइंड सोया ऑयल के संबंध में पूछा गया तो बताया गया कि मार्केट से सस्ते में लाकर अपनी दुकान से बेचता हूं।दूसरी जगह सूचना मिलने पर बिना देरी किए पुलिस बल के साथ मेसर्स रामचंद्र इंटरप्राइजेज (आरसी) जिसके मालिक श्री बृजेश कुमार अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय रविन्द्र कुमार अग्रवाल निवासी 7/1/425A वजीर गंज केवटहिया निकट शीतला माता मंदिर थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या के गोदाम पर पंहुचा तो मौके पर मोनिका अग्रवाल पत्नी बृजेश कुमार अग्रवाल निवासी 7/1/425A वजीर गंज केवटहिया निकट शीतला माता मंदिर थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या मौजूद मिली जिन्हे मकसद से अवगत कराते हुए समय करीब रात 9:15 बजे तलाशी के दौरान पोर्च में 149 कार्टून प्रत्येक में 20-20 पैकेट कुल 2980 पैकेट नकली फर्चुन रिफाइंड सोया ऑयल मिला।जिसेमे कुल 49 बोरियों में प्रत्येक बोरी में 60-60 पैकेट नकली फर्चुन रिफाइंड सोया ऑयल को सील मोहर किया गया और एक कार्टून में 40 पैकेट वास्ते नमूना सील सर्व मोहर कर नमूना मोहर तैयार किया गया।मौके पर मौजूद मोनिका अग्रवाल से उक्त नकली फर्नून रिफाइंड सोया तेल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पांडे ने बताया की इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *