शाओमी ने भारत में रेडमी ए7 और रेडमी ए7 प्रो लॉन्च किए,
भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी भी दी गई है
Lucknow, 23 April 2026:: शाओमी इंडिया ने आज भारत में रेडमी ए7 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने अपने किफायती स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार किया है, जिसमें भरोसेमंद परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी पर खास ध्यान दिया गया है।
रेडमी ए7 में 6.88-इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जबकि रेडमी ए7 प्रो में 6.9-इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे विज़ुअल्स ज़्यादा स्मूद दिखते हैं और देखने का अनुभव भी ज़्यादा शानदार होता है। आराम और इस्तेमाल में आसानी को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए इस डिस्प्ले में आंखों की सुरक्षा के लिए तीन टीयूवी राइनलैंड सर्टिफ़िकेशन दिए गए हैं। साथ ही, इसमें ‘वेट टच’ टेक्नोलॉजी भी है, जो अलग-अलग स्थितियों में भी लगातार और सही रिस्पॉन्स देती है।
दोनों डिवाइस 15वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और इनमें बैटरी के बेहतर और सही इस्तेमाल के लिए ‘स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट’ की सुविधा है। बॉक्स में 15 वॉट का चार्जर भी मिलता है। इसके अलावा, ये डिवाइस 7.5 वॉट की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे आप दूसरे डिवाइस को भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं।
रेडमी ए7 सीरीज़ में 64 जीबी स्टोरेज के साथ एलपीडीडीआर4एक्स रैम दी गई है। दोनों डिवाइस में ‘वर्चुअल रैम एक्सपेंशन’ की सुविधा भी है, जिससे मल्टीटास्किंग ज़्यादा आसान होती है और ऐप्स परफॉर्मेंस भी बेहतर रहती है। इसके अलावा, इस सीरीज़ में 13 एमपी का रियर कैमरा और 8एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फ़ोटो, वीडियो कॉल और रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए भरोसेमंद रिजल्ट्स देता है।
साइड-माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर, आईपी52-रेटेड ड्यूरेबिलिटी और 3.5एमएम हेडफ़ोन जैक जैसे अतिरिक्त फीचर्स इन डिवाइस को और भी ज़्यादा काम का और सुविधाजनक बनाती हैं। इस वजह से ये डिवाइस अलग-अलग तरह के यूज़र्स के लिए बहुत सही हैं।
रेडमी ए7 सीरीज़ में एक साफ़-सुथरा और आसान सॉफ़्टवेयर अनुभव मिलता है। गूगल जैमिनी और ‘सर्किल टू सर्च’ जैसे कुछ खास फीचर्स रेडमी ए7 प्रो पर इस्तेमाल के अनुभव को और भी बेहतर बनाती हैं, जिससे इंटरैक्शन ज़्यादा स्मार्ट और आसान हो जाता है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो, ये डिवाइस दो नैनो-सिम को सपोर्ट करते हैं। साथ ही, इनमें एक अलग से माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इससे आपको अपनी ज़रूरत के हिसाब से स्टोरेज चुनने की पूरी आज़ादी और काफ़ी स्टोरेज स्पेस मिलता है।
कीमत और उपलब्धता:
मॉडल वैरिएंट रंग लॉन्च मूल्य(₹)
REDMI A7 3GB + 64GB Black 10,499
Blue
REDMI A7 Pro 4GB + 64GB Black 11,499
Orange
रेडमी ए7 सीरीज़ Mi.com, अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट और शाओमी के रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगी, और इसकी बिक्री 24 अप्रैल से शुरू होगी।

