माननीय प्रभारी मंत्री जी ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः“ अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता भी निवास करते हैं।

मा0 मंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास, नगरीय विकास एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उ0 प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री श्री ए0 के0 शर्मा जी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने के कारण महिला जन आक्रोश अभियान के संबंध में मीडिया प्रतिनिधिगण के साथ प्रेस वार्ता की गई।

माननीय प्रभारी मंत्री जी ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः“ अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता भी निवास करते हैं। हमारे शास्त्रों में, संस्कृति में महिलाओं को देवी का स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि में हमारी नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है, जब तक नारी का सम्मान नहीं होगा, देश में समृद्धि नहीं आएगी।

शक्ति स्वरूपा नारी समुदाय को उनका अधिकार देने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अभियान की कल्पना की गई, वर्ष 2023 में हम उसे दिशा में आगे भी बढ़े और इस माह उसमें कुछ संशोधन किए जाने थे जिसके लिए संसद में विशेष अधिवेशन बुलाकर उसे पारित कराया जाना था तथा कानूनी रूप दिया जाना था किंतु विपक्षी पार्टियों द्वारा इस अधिनियम को पास नहीं होने दिया गया। जिसे उन्होंने नारी समुदाय का अपमान बताया और कहा कि इसी कारण नारी शक्ति आक्रोशित है, उन्होंने कहा कि हम सभी दुखी हैं, व्यथित हैं कि यह अधिनियम पास नहीं हो सका, किंतु शासन का, हमारा संकल्प है कि जब तक महिलाओं को उक्त अधिनियम अंतर्गत अधिकार नहीं मिल जाता हमारा प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने अपील किया कि इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर माननीय सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्रा, विधायक मडियाहूं डॉ0 आर0 के0 पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री अजीत प्रजापति और डॉ0 अजय सिंह, सहित अन्य पदाधिकारीगण, अधिकारीगण सहित प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *