*दीक्षांत परेड में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने प्रतीक चिह्न भेंट कर किया डीएम का सम्मान*

*दीक्षांत परेड में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने प्रतीक चिह्न भेंट कर किया डीएम का सम्मान*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*शाहजहांपुर* रविवार को पुलिस लाइंस में आयोजित दीक्षांत परेड कार्यक्रम गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर एसपी सौरभ दीक्षित ने जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु जवानों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया,जिसे वहाँ उपस्थित अधिकारियों एवं आये हुए अतिथियों ने जमकर सराहा। जिलाधिकारी ने परेड की सलामी लेते हुए प्रशिक्षुओं के अनुशासन और मेहनत की प्रशंसा की तथा उन्हें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *