एडवांस प्राणिक हीलिंग में बिना छुए बिना दवाई के गंभीर बीमारियो का प्राणिक ऊर्जा चिकित्सा

एडवांस प्राणिक हीलिंग में बिना छुए बिना दवाई के गंभीर बीमारियो का प्राणिक ऊर्जा चिकित्सा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। दो दिन के दो बेसिक प्राणिक हीलिंग क्लास से आगे गए अभ्यर्थियों ने दो दिवसीय एडवांस प्राणिक हीलिंग चिकित्सा के बारे में सीखा जहां सभी सातों मुख्य चक्रों के रंगों को प्रयोग में लाकर गंभीर बीमारियो की खराब ऊर्जा को अच्छी ऊर्जा में बदलना सिखाया गया। इसमें डॉक्टर द्वारा दी गई चिकित्सा को बिना रोके केवल प्राणिक ऊर्जा से मरीज को जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिलता है। बेसिक प्राणिक हीलिंग क्लास में सामान्य बीमारियों का उपचार सिखाया जाता है जबकि एडवांस प्राणिक हीलिंग क्लास में रंगीन प्राना ऊर्जा जो हमलोगों के सात प्रमुख चक्रों में से लेकर गंभीर बीमारियो का इलाज करना सिखाया गया। शरीर के ऊर्जा शरीर (Aura) और चक्रों (Chakras) की सफाई
जनरल स्विपिंग और एनर्जाइजिंग तकनीक हाथों से प्राण ऊर्जा (Prana) का उपयोग रंगों का सीमित या सामान्य उपयोग किन समस्याओं में उपयोग:
सामान्य बीमारियाँ: सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, मांसपेशियों का दर्द
मानसिक समस्याएँ: तनाव, चिंता।
एडवांस प्राणिक हीलिंग (Advanced Pranic Healing) यह बेसिक के बाद का उन्नत (advanced) स्तर है।
रंगीन प्राण (Colored Prana) का उपयोग (जैसे वायलेट, इंडिगो, ब्लू, ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड) स्पेसिफिक चक्रों पर गहराई से काम करना साथ ही ऊर्जा की डिसइंटीग्रेशन और रीजनरेशन तकनीक अधिक सटीक (precise) और शक्तिशाली हीलिंग मानसिक और भावनात्मक स्तर पर गहरा प्रभाव डालती है। इससे गंभीर बीमारियाँ: अस्थमा, हृदय रोग, किडनी, लीवर तथा मानसिक समस्या का इलाज करना सिखाया जाता है। क्रॉनिक दर्द और इंफेक्शन,साइकोलॉजिकल समस्याएँ: डिप्रेशन, फोबिया,
ऊर्जा ब्लॉकेज और कर्मिक पैटर्न के बारे मे बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है।
एडवांस प्राणी हीलिंग का दो दिवसीय कार्यशाला को लेने के लिए दिल्ली से शैली मैडम आई हुई थी और उनको लोकल सपोर्ट करने के लिए प्राणी हिलर अभय जौहरी जी उपस्थित रहे। यह दो दिवसीय कार्यशाला पेपर मिल कालोनी में स्थित डिवाइन हार्मनी प्राणिक हीलिंग सेंटर में आयोजित की गई। सभी अभ्यर्थियों ने बहुत उत्साहित होकर नई वैज्ञानिक पद्धति द्वारा इलाज करना सीखा और आगे लोगों को स्वस्थ रखने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *