अयोध्या डिपो से इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन शुरु – आदित्य प्रकाश

अयोध्या डिपो से इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन शुरु – आदित्य प्रकाश

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।इस प्रचंड गर्मी मे अयोध्या आने और यहां से अपने अपने गंतव्य स्थानों तक जाने वाले बस यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए रामनगरी से कानपुर वाराणसी प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्गों पर पर्याप्त संख्या मे इलेक्ट्रिक एसी बसे का संचालन शुरु हो गया।देखा जाये इससे पहले तीन दर्जन से अधिक एसी बसें व आधा दर्जन से अधिक जनरथ तो कुछ इलेक्ट्रिक तथा और अन्य आयशर एसी बसें इन रुटों पर चल रही है।इस बात की जानकारी सहायक प्रबंधक रोडवेज अयोध्या डिपो आदित्य प्रकाश ने दिया उन्होंने बताया कि अयोध्या में जब से राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ है और राम प्रतिष्ठा होने के बाद श्रद्धालुओं की आवागमन में काफी बढ़ोतरी हुई है।उनकी सुविधाओं को देखते हुए खासकर कानपुर वाराणसी और प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्गों पर एसी बसों के संचालन में बढ़ोतरी की गई है।उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में 8 जनरथ बसें प्रयागराज और बनारस मार्ग पर संचालित हैं जबकि 11 आयशर एसी बसें जिनमें तीन कानपुर चार-चार बसें वाराणसी और प्रयागराज राजमार्ग पर चल रही है।देखा जाए तो इसी तरह 20 इलेक्ट्रॉनिक एसी बसों में से 8 बसे प्रयागराज लखनऊ तथा गोंडा राजमार्ग पर भी चलाई जा रही हैं जिससे कि अयोध्या जनपद आने और यहां से जाने वाले बस यात्रियों को इस गर्मी में ठंड से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *