सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

300 के पूर्णांक में 287 अंक हासिल कर (अंग्रेजी विषय ) में पीजी में प्रवेश के लिए देश में पहला स्थान तो संयुक्त मेरिट में मिला देश में चौथा स्थान

जौनपुर। एनटीए द्वारा आयोजित सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी विषय में जिले की बेटी आहना यादव ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त कर परिजनों सहित पूरे जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है ।

नगर के गूलरघाट निवासी शिक्षक संजय यादव व मनोरमा यादव की पुत्री आहना यादव ने अंग्रेजी विषय से परास्नातक करने के लिए एनटीए ( नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी ) द्वारा आयोजित सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया था। सीयूईटी द्वारा घोषित परिणाम में आहना यादव नें पूर्णाक 300 में 287 अंक हासिल कर अंग्रेजी विषय से परास्नातक करने के क्रम में पूरे देश में सर्वोच्च अंक हासिल कर पहला स्थान बनाने में कामयाब रहीं । और सीयूईटी पीजी की सभी विषयों की संयुक्त परीक्षा परिणाम में देश में चौथे स्थान पर रही।आहना यादव की सफलता पर परिजनों सहित जनपद में खुशी का माहौल है । बचपन से पढ़ाई में होनहार आहना यादव ने शुरुआती शिक्षा जौनपुर में हासिल कर उच्च शिशा के लिए राजस्थान की बनस्थली यूनिवर्सिटी को चुना, अंग्रेजी विषय में परास्नातक करने के लिए सीयूईटी प्रवेश परीक्षा दिया था और पूरे देश में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने में कामयाब रही । आहना शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाकर देश व समाज की सेवा करना चाहती हैं । आहना के बड़े भाई कनिष कुणाल सुप्रीमकोर्ट में अधिवक्ता हैं और छोटे भाई कृतज्ञ कल्याण दिल्ली यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । आहना की इस उपलब्धि पर उनके शिक्षक राधेश्याम, व्यापार मंडल अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह ‘इन्दू’ , शिक्षक नेता संतोष सिंह, राम प्रसाद, मिथिलेश सिंह गुड्डू , पत्रकार विद्याधर राय विद्यार्थी आदि ने खुशी जाहिर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *