महिला थाना परिसर में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

महिला थाना परिसर में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

फोटो

अयोध्या।शनिवार को महिला थाना में कांस्टेबल पद पर तैनात ज्योति सिंह का चयन रेडियो हेड ऑफिस लखनऊ में हेड ऑपरेटर पद पर हो गया है।उनके चयन पर महिला थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला थाने पर महिला कांस्टेबल ज्योति सिंह को महिला पुलिस कर्मियों ने माला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।वही उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने कहा कि उन्होंने अपने तैनाती के समय काफी सराहनीय कार्य किया जिसे भुलाया नहीं जा सकता।वही चयनित कांस्टेबल ज्योति सिंह ने भी उनके प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुझे यहां से बहुत कुछ सीखने को मिला है।इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष के अलावा महिला उप निरीक्षक प्रिया, सोनी, श्वेता,के साथ-साथ उप निरीक्षक संजीव मिश्रा के अलावा महिला पुलिस कर्मियों में प्रेरणा, ज्योतिमा,साक्षी,सोनिया, नेहा भदौरिया, श्वेता, गायत्री, रीता सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *