विद्यालय में रेडक्रॉस दिवस मनाया गया
देश की उपासना ब्यूरो
लखनऊ:विद्यालय में रेडक्रॉस दिवस मनाया गया जिसमें विज्ञान अध्यापक हरिश्चंद्र सिंह ने बच्चों को रेडक्रॉस सोसायटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और रेडक्रॉस दिवस की महत्ता को रेखांकित किया। यह संस्था पूरे संसार में सबसे अधिक मानव सेवा कर रही है। हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि रेडक्रॉस के जन्मदाता श्री हेनरी डुनेट ने 1859 में जेनेवा में युद्ध के उपरांत हजारों घायलों को कराहते और विलखते हुए देखा था। उसी समय उन्होंने ने निर्णय किया कि इस संबंध में कुछ करके रहूंगा। आज यह संस्था पूरे संसार में सबसे अधिक मानव सेवा कर रही है। यह संस्था प्रदेश में मानव सेवा हेतु कार्यरत हैं। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आपदा के समय यह संस्था स्वैच्छिक सेवा प्रदान करने का हमें अवसर प्रदान कराती। प्रभारी शिक्षक ने बच्चों को रेडक्रॉस सोसाइटी में जुड़ कर समाज की सेवा के लिए अपना योगदान देने लिए प्रेरित किया।

