पलहीपुर में युवक की गोली लगने से मौत, पिस्टल व मैगज़ीन बरामद

पलहीपुर में युवक की गोली लगने से मौत, पिस्टल व मैगज़ीन बरामद

सुल्तानपुर,नगर कोतवाली क्षेत्र के पल्हीपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान देवी प्रसाद उर्फ राणा के रूप में हुई है। युवक के सिर में गोली लगी थी और शव बाग में पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर भी रहा है। मौके से पुलिस को एक पिस्टल और मृतक की जेब से मैगज़ीन बरामद हुई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *