रिकाबगंंज मे कपड़े की दुकान मे लगी आग पर कड़े संघर्ष के बाद फायर कर्मी पाये काबू

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)   जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के रिकाबगंंज नियावा मार्ग पर अलका टावर के समीप बीचो बीच गुरुवार दोपहर अचानक कपड़े की दुकान में आग लगने से आसपास के इलाकों मे अफरा तफरी मच गई।इसकी सूचना पाते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी अयोध्या राज किशोर राय व अग्निशमन अधिकारी प्रदीप पाण्डेय सहित अन्य अग्निशमन कर्मी पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।वही आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।इस घटना में दुकानदारों के अनुसार 20 लाख की क्षति का होना बताया जा रहा है।सूत्र के मुताबिक रिकाबगंज चौराहे के अलका टॉवर के निकट गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अचानक चांदनी फैशन की दुकान में आग लग गयी। कपड़े की दुकान होने के कारण तेजी से विकराल हुईं लपटों ने बगल की दुकान पीए फैशन को भी अपनी जद में ले लिया।इससे दुकान के अंदर व आस पास के लोग निकल कर बाहर भागे। पूरे रिकाबगंज चौराहे पर अफरातफरी मच गई। सड़क के दोनों और आग बुझाने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर फायर ब्रिगेड को बुलाया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी अयोध्या राज किशोर राय के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे दल ने फायर स्टेशन पर उपलब्ध वाटर बॉउजर और फॉर्म टेंडर के सहित पांच फायर टेंडरों के द्वारा रिले पंपिंग करके आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया।आग से कोई जनहानि नहीं हुई।हालांकि जब तक आग बुझी दोनों दुकान का सामान जलकर राख हो गया था।वही इस मौके पर अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।दुकानदारों का कहना है कि आग में लगभग 20 लाख रुपये की क्षति हुई है।फायर ब्रिगेड दल के चालक रंगीलाल,चालक ह्रदय नाथ विश्वकर्मा ,चालक राम प्रसाद पांडे ,फायरमैन गोपेश रावत, राघव राम पांडे, सुशील कुमार,लीडिंग फायरमैन जय मूर्ति यादव व अन्य स्टाफ ने अपनी जान की परवाह न करते हुये  आग पर बुझाने में सराहनीय भूमिका निभाने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *